हरिद्वार :-भीषण गर्मी और लू प्रकोप लागतार बढ़ता जा रहा है,भीषण गर्मी के चलते लू की चपेट में आने से स्थानीय लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे है।इस मौसम में डायरिया और बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जिला अस्पताल और बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
ओपीडी में मरीजों की संख्या सैकड़ों के पार पहुंच गई। जबकि पिछले दिनों में ओपीडी में करीब कम मरीज पहुंच रहे थे।
मौसम के कारण लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या पर बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉक्टर हेमन्त आर्य ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी और लू चल रही है तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है इसी कारण बीमारियां बढ़ रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को मेरा सुझाव है। बुजुर्ग और बच्चें नाहक ही बाहर ना निकले।क्योंकि गर्मी के चलते डी हाइड्रेशन हो जाता है पानी की कमी होने से इलेक्ट्रोलाइट और साल्ट की कमी हो जाती है।जिस कारण चक्कर आने के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी बढ़ जाती है।तो इस समय बचाव करें सूती कपड़ें पहने खाने पीने का विशेष ध्यान रहे,लिक्विड डाइट ले,तली भूनी चीजें और फ़ास्ट फूड को अवाइड करे, तभी बचाव हो सकता है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…