प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है। इससे संक्रमण दर में भी वृद्धि हुई है। एक जून को संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत थी, जो अब लगातार एक प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।गुरुवार को तो कोरोना संक्रमण दर 1.60 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना के 20 नए मामले मिले, जबकि 17 मरीज स्वस्थ हुए हैैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 131 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 87 सक्रिय मामले हैं। दो जिलों चम्पावत व पिथौरागढ़ में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 1250 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 1230 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, टिहरी व बागेश्वर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। आठ जनपदों हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली, चम्पावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1601 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए। इस साल प्रदेश में कोरोना के 93,104 मामले आए हैं। इनमें से 89,405 (96.03 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 276 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…