आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में स्पेयरहेड टीम के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह जी ने कहा कि दैनिक जीवन की दिनचर्या में योग एवं व्यायाम दोनो को स्थान दें प्रतिदिन योग करने से हम मानसिक व शारीरिक दोनो ही रूप से स्वस्थ्य रहते हैं वहीं जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने शीर्षासन, और सूर्यनमस्कार करते हुए इन आसनों को प्रतिदिन करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया उन्होंने बताया कि प्राचीन काल से ही ऋषियों ने एक वरदान के रूप में हमे योग का ज्ञान प्रदान किया ये ऐसी शक्ति है जिसे आज पूरे विश्व ने माना है जितने भी महापुरुष हुए उन सभी ने योग को महत्वपूर्ण बताया है आज सभी युवाओं को अपने पूर्वजों की इस अमूल्य धरोहर को अपनाकर स्वंय एवं पूरे भारतबर्ष को स्वस्थ बनाने के इस संकल्प में अपना योगदान देना होगा।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रतिभा शर्मा, ललित, सदक्ष, सतीश, एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में स्पेयरहेड टीम के सदस्यों ने किया योगाभ्यास

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…