हरिद्वार:–उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय /प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में थाने में आगामी जुम्मे की नमाज को लेकर थाना क्षेत्र के समस्त मंदिर संचालक /पुजारी मस्जिदों के मौलवी /संचालक गुरुद्वारा के संचालकों चर्च के संचालक की उपस्थिति में तथा थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर/ शांति सुरक्षा समिति की उपस्थिति में ध्वनि सीमा पर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया कि ध्वनि यंत्र लगाने हेतु अनुमति श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त करने के बाद ध्वनि यंत्र जैसे लाउड स्पीकर आदि लगाया जाए।
कोतवाली ज्वालापुर में पुलिस ने लाउडस्पीकर को लेकर मंदिरों के पुजारियों, मस्जिदों के मौलवियों और गुरुद्वारा और चर्च संचालकों की बैठक आयोजित की। जिसमें पुलिस ने लाउडस्पीकर को एसडीएम से अनुमति लेकर निर्धारित ध्वनि सीमा में बजाए जाने के संबंध में अवगत कराया। साथ ही पुलिस ने सभी से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी।
श्रीमान उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय /प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में थाने में आगामी जुम्मे की नमाज को लेकर थाना क्षेत्र के समस्त मंदिर संचालक /पुजारी मस्जिदों के मौलवी /संचालक गुरुद्वारा के संचालकों चर्च के संचालक की उपस्थिति में तथा थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर/ शांति सुरक्षा समिति की उपस्थिति में ध्वनि सीमा पर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया कि ध्वनि यंत्र लगाने हेतु अनुमति श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त करने के बाद ध्वनि यंत्र जैसे लाउड स्पीकर आदि लगाया जाए तथा उपस्थित लोगों को सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा झूठी अफवाहों पर ध्यान ना देने हेतु अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों और निर्देशों को पढ़ कर सुनाया गया और कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को यह भी अवगत कराया गया कि जो भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा व सोशल साइट पर कोई सांप्रदायिक टिप्पणी प्रसारित करेगा उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उपस्थित लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की गईl

More Stories
उत्तराखण्ड STF की वैपन्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों (पंप एक्शन गन/पिस्टल) की बरामदगी, 2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो राज्यो (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क हुआ ध्वस्त…
नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई, नाबालिग पीड़िता के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…