हरिद्वार के थाना बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को हिसार हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अपने साथी श्याम सुंदर मंगल कालोनी करनाल हरियाणा के साथ मिलकर एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करता था।बहादराबाद थाना पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार…..
घटना बीती 31 मई की शाम की है। जब शामली उत्तर प्रदेश निवासी रीता बहादराबाद बस स्टैंड के पास एक एटीएम में पहुंची थीं। आरोप है कि यहां पर एक टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड बदल कर 88 हजार रुपये की नगदी निकाल ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा हिसार से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसओ ने बताया कि अनूप सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिसाय थाना हांसी हिसार हरियाणा से नौ एटीएम कार्ड और 11 हजार रुपये बरामद हुई है। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।
बहादराबाद थाना पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…