आज दिनांक 14 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र bahadrabad में विश्व रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर हेमंत आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 280 कर्मचारियों एवं जनमानस द्वारा रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया गया I
कार्यक्रम में 25 से अधिक लोगों का ब्लड ग्रुप की जांच की गई।
डा. हेमंत ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। आपके रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है।
डॉक्टर सुबोध जोशी ने बताया हर साल विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को मनाया जाता हैI
इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को रक्तदान के बारे में बताना और उसके फायदों से अवगत कराना हैI
डॉक्टर हेमंत आर्य ने बताया कि
वर्ल्ड ब्लड डोनर डे की थीम इस साल Donating blood is an act of solidarity. Join the effort and save lives” यानी रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है ऐसे में प्रयास का हिस्सा बनें और जीवन बचाएं, हैंI
रक्तदान सिर्फ खून प्राप्त करने वालों के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही यह रक्तदाता के लिए भी फायदेमंद होता है। रक्तदान कैंसर पीड़ित मरीजों, रक्तस्राव विकार, एनीमिया और दूसरी खून की कमी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में मदद करता है।
इसके साथ ही रक्तदान से निम्न लाभ होते हैं
इसी क्रम में कल भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र bahadrabad में ब्लड ग्रुप की जांच के साथ साथ इच्छुक व्यक्तियों का रक्तदान हेतु पंजीकरण किया जाएगा
इस अवसर पर रोहित (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक), अशवनी सैनी ( लैब टेक्नीशियन), व अजय कुमार ( वार्ड ब्वॉय) उपस्थित थे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…