सिडकुल थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री से ड्यूटी कर निकले कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में… पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू….
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री से ड्यूटी कर पैदल बाहर निकले एक कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले को एक महिला से जुड़ा मानकर जांच में जुटी है। मृतक के दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।
पुलिस के मुताबिक अंकित कुमार (25) वर्ष पुत्र ओमकार सिंह निवासी रजक पूरा थाना नौगांवा सादात अमरोहा यूपी, हाल निवास रावली महदूद सोमवार रात सिडकुल की एक कंपनी से ड्यूटी कर अपने दोस्त के साथ कंपनी से बाहर ही निकला था, तभी घात लगाए खड़े एक युवक ने अंकित के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अंकित के जमीन पर गिरते ही उसका दोस्त मौके से फरार हो गया। फैक्ट्री कर्मचारियों ने अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मृतक के चाचा रमेश पुत्र कल्लू सिंह निवासी ग्राम रजक पूरा थाना नौगांवा शादत जनपद अमरोहा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री से ड्यूटी कर निकले कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में… पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…