प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितने हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले मिले हैं। इनमें से 22 लोग देहरादून में संक्रमित पाए गए हैं। जबकि प्रदेश में 38 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 2.13 प्रतिशत रही है। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 127 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 85 सक्रिय मरीज हैं। बागेश्वर, चंपावत व पिथौरागढ़ में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से कोरोना के 1173 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 1148 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चमोली, पौड़ी व टिहरी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1717 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 93058 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 89368 (96.03 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितने हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…