हरिद्वार पुलिस ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर में ज्वैलरी शॉप में हुई लूट का खुलासा कर दिया है। 8 जून को ज्वैलरी शॉप के मालिक ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को लूट वाले दिन ही पकड़ लिया था, लूट में शामिल 5 बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि लूट का मास्टरमाइंड और एक अन्य बदमाश सहित दो बदमाश फरार बताए जा रहे है। रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में हरिद्वार के एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश एक शातिर गैंग के सदस्य हैं। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के साथ ये मोटरसाइकिल चोरी का काम भी करते है। इनकी निशानदेही पर चोरी की गई 8 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। लूट को अंजाम देने वाले दो बदमाश फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि लूट वाले दिन एक बदमाश को गिरफ्तार पकड़ने का साहस दिखाने वाले ज्वेलरी शॉप के मालिक पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
मु0अ0सं0 290/2022 धारा 397/506/412 भादवि से सम्बधित बरामद मालः-
1- सोने की कान की बालियां 40 नग
2- चांदी के 02 कड़े
3- 20 नग नोज रिंग सोना
4- 20 नग नोज पिन सोना
5- 01 जोड़ी पायल चांदी
6- 09 नग चांदी की बाली
7- 02 पैंड़ेड़ सोने की
8- सोने की 34 नोज पिन
9- वादी से लूटा गया मोबाईल फोन वीवो
10- 01 एक चेन सोने की
11- 01 सोने का मंगल सूत्र
12- 01 सोने का कड़ा
13- 03 अदद देशी तमंचे
14- घटना में प्रयुक्त की गयी 02 मोटर साईकिल अपाचे तथा प्लसर
15- अन्य चोरी की 08 मोटर साईकिल
अभियुक्तों की जुबानी – अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि हमने दिनांक 8 जून 2022 को शिवालिक नगर में सुनार की दुकान में तमंचे के बल पर डकैती डाली थी डकैती डालने के समय हमारे एक साथी नितिन को लोगों ने पकड़ लिया था और हम घबराकर मोटरसाइकिलो से अलग-अलग दिशाओं में भाग गए थे उसके बाद से हम पुलिस के डर से इधर- उधर छुपते फिर रहे थे इस ककारण हमने लूटा हुआ माल भी आपस में बांटा नहीं था इसीलिए आज हम यहां सुनार की दुकान से लूटा हुआ माल का बंटवारा करने आए थे अभियुक्तगणों ने यह भी बताया कि डकैती की योजना बनाने में उनके साथ दीपक उर्फ पोलार्ड पुत्र राजेंद्र निवासी हरी नगर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर तथा विकास पुत्र विजय निवासी मुल्कीनगर थाना सिडकुल हरिद्वार उनके साथी थे और विकास और दीपक उर्फ पोलार्ड ने ही सुनार की दुकान को सबसे पहले चिन्हित किया था फिर हम लोगों ने भी दुकान की निगरानी करी थी हम लोग गाड़ियों की चोरी भी करते है। दिनांक 8 जून 2022 को तमंचे के बल पर डकैती डालने की घटना करना कबूल किया गया है एवं अभियुक्त गणों से डकैती मैं लूटी गई ज्वेलरी तथा वादी मुकदमा 290/2022 धारा 395, 397,506 भादवी में लूटा गया वादी का विवो 5जी मोबाइल बरामद हुआ है। अभियुक्त गणों से उनके द्वारा प्रयोग की जा रही मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछने पर अमर ने बताया कि डकैती की घटना करने के लिए उसकी पल्सर एनएस 125 प्रयोग किया गया था तथा तसव्वर ने बताया कि उसके पास जो अपाचे मोटरसाइकिल है वह भी डकैती की घटना करने के लिए प्रयोग की थी लेकिन वह उसकी अपनी मोटरसाइकिल नहीं है उसके जीजा शौकीन की मोटरसाइकिल है गौतम द्वारा प्रयोग की जा रही मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UP 20 BY 7387 है के बारे में पूछने पर गौतम ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल बिजनौर से चोरी करी थी एवं आमिष और पव्वा दवारा प्रयोग की गई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस HR 60K1889 के बारे में पूछने पर बताया कि उसने अपने दोस्त विकास के साथ मिलकर सेक्टर 4 पीठ बाजार से यह मोटरसाइकिल चोरी करी थी। मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UP 20 BY 7387 के संबंध में थाना कोतवाली बिजनौर से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना कोतवाली बिजनौर में मुकदमा अपराध संख्या 194/2022 धारा 379 पंजीकृत है। एवं अभियुक्त आमिष और पव्वा से बरामद मोटरसाइकिल हीरोस्प्लेंडर प्लस HR 60 K1889 के संबंध में थाना रानीपुर से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 282, 2022 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत है। चौकी मोटरसाइकिल अपाचे तथा पल्सर एनएस 125 दोनों मोटरसाइकिल ए मुकदमा उपरोक्त की डकैती की घटना कार्य करने में प्रयोग की गई हैं। घटना के बाद हम लोग अलग-अलग रास्ते से भाग गये थे तीन चार दिन बाद माल बटवारे के लिये बालावाली के पास एकत्र होना था। अभियुक्तगणों द्वारा यह भी बताया गया कि उनकी इस योजना में सराय ज्वालापुर के एक अनिल नाम के व्यक्ति द्वारा मदद की गयी है जो इन्ही के गिरोह का साथी है अनिल एंव दीपक के सम्बन्ध में शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- आमिश उर्फ पव्वा पुत्र रहीस निवासी लोको कालोनी कोतवाली लक्सर ।
2- गोतम पुत्र सुभाष निवासी चांदपुर फेरु कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर।
3-तस्व्वर पुत्र दिलखुश निवासी ग्राम दौडबसी थाना लक्सर
4- अमर सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी चांदपुर फेरु कोतवाली बिजनौर
5- आकाश उर्फ बल्लू पुत्र धर्मसिंह निवासी चांदपुर फेरु कोतवाली बिजनौर
6- नितिन पुत्र राकेश निवासी हरिपुर थाना पुरकाजी (पूर्व में गिरफ्तार)
7- विकाश पुत्र विजय निवासी मुल्किनगर थाना सिड़कुल
8- अनिल एंव दीपक जो योजना में शामिल बताये जा रहे है (गिरफ्तारी शेष)
पुलिस टीम
निरीक्षक अमरचन्द शर्मा -प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट-प्रभारी निरीक्षक सीआईयू हरिद्वार
व0उ0नि0 अनुरोध व्यास ,कोतवाली रानीपुर
उ0नि0 रणजीत तोमर -सीआईयू हरिद्वार
उ0नि0 अशोक सिरसवाल
हे0का0 सुन्दर लाल
का0 पंकज देवली
का0 दीप गौड
का0 454 विजयपाल
का0 407 सतेन्द्र यादव
कां0 414 जयपाल
का0 938 बलवन्त
का0 नरेन्द्र सीआईयू हरिद्वार
कां0 उमेश सीआईयू हरिद्वार
का0 मनोज रावत सीआईयू हरिद्वार
का0 विवेक सीआईयू हरिद्वार
कां0 वसीम सीआईयू हरिद्वार
कां0 पदम सीआईयू हरिद्वार
कं0 अजय सीआईयू हरिद्वार
कां0 हरवीर सीआईयू हरिद्वार
तकनीकी सहायक पुलिस टीम-
उ0नि0 जहांगीर अली सीआईयू रुड़की
कां0 सुरेश रमोला सीआईयू रुड़की
कां0 कपिल देव सीआईयू रुड़की
कां0 रविन्द्र खत्री सीआईयू रुड़की
कां0 महिपाल तोमर सीआईयू रुड़की
का0 नितिन सीआईयू रुड़की
कां0 अशोक सीआईयू रुड़की

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…