हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवालिक नगर क्लोनी में स्थित अमन ज्वेलर्स डकैती कांड के घटित होने के बाद शिवालिक नगर के व्यापारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है। व्यापारी वर्ग ने पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का निर्णय लिया है। इसके लिए व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही हरिद्वार के एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेगा।
आपको बता दे शिवालिक नगर क्षेत्र के एक होटल में आयोजित बैठक में शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने कहा कि व्यापारी वर्ग सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आगे आना चाहिए। जल्द ही पुलिस कप्तान से मुलाकात कर व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया जाएगा। बुजुर्ग नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे को गंभीर होने की आवश्यकता है। व्यापारी अनिल रावत, राजेश चौधरी, अमित भट्ट ने कहा कि बाजार में असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। बैठक में राजीव चौहान, राजेश चौधरी, रतिभान सैनी, देवेंद्र चैहान, हिमांशु अहलावत, विकास बाली, अवधेश सिंह, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार,महेश चौहान, राकेश शर्मा, विजय, श्रवण कुमार, ममता भाटिया, तन्नाराम, गोविंद चौधरी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान,मनदीप सिंह,सुनील चौधरी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। ,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…