कंप्यूटर का ज्ञान प्रगति के लिए जरूरी है – सुलेखा झा
(स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन का दीक्षांत समारोह सम्पन्न)
हरिद्वार, 13 जून: बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन का दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया । बीएचईएल हरिद्वार की प्रथम महिला एवं क्लब की संरक्षिका श्रीमती सुलेखा झा ने शैक्षिक सत्र में आयोजित विभिन्न कंप्यूटर डिप्लोमा पाठयक्रमों के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुलेखा झा ने कहा कि आज के युग में प्रगति के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान बेहद जरूरी है । उन्होंने कहा कि यह समय कठिन प्रतिस्पर्धा का है और इस दौड़ में आगे बढ़ने के लिए कम्प्यूटर की जानकारी होना हर किसी के लिए आवश्यक है ।
इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब सोशल वेलफेयर विंग की अध्यक्ष श्रीमती रूपाली रायजादा, स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन की प्रभारी श्रीमती साधना गुप्ता, लेडीज क्लब की सचिव श्रीमती संगीता माहरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन के प्रबंधक श्री विवेक भटनागर तथा लेडीज क्लब की सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे ।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…