हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आवश्यक वस्तुओं के वितरण के सम्बन्ध में उन्हें समय-समय पर लोगों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी,जिसके दृष्टिगत उन्होंने जनपद के समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/समस्त पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं दुकानों की जांच निरन्तर करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/समस्त पूर्ति निरीक्षकों को ये भी निर्देश दिये हैं कि वे प्रतिदिन कम से कम 05 उचित दर की दुकानों का निरीक्षण करते हुये निरीक्षण आख्या निर्धारित प्रारूप पर जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से सांय 6.00 बजे तक उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य मंे ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
आवश्यक वस्तुओं के वितरण के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों के दृष्टिगत….जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य और पूर्ति निरीक्षकों को राशन दुकानों के निरीक्षण के दिए आदेश…….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…