हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में द्रव्य और मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला थाने की गठित द्वारा चेकिंग की जा रही थी ।इसी दौरान बुग्गावाला के पास रायघटी पुल पर कुड़कवाला की ओर से आ रहे एक अभियुक्त राजू पुत्र मांगेराम (28) निवासी बड़ी लाम थाना भगवानपुर को 256 ग्राम अवैध चरस व 1 डिजिटल तराजू के साथ गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा थोड़े-थोड़े रूप में चरस इकट्ठा की गई थी जिसे वह फुटकर में जनपद देहरादून बेचने जा रहा था। इस बाबत थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अभियुक्त को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे धारा संख्या 8/ 20 के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट,चौकी प्रभारी अमानतगढ़ मनोज नौटियाल,कां0 राजदीप, कां0 विनोद कुंडलिया शामिल रहे।
आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाएँ जा रहे अभियान के तहत……बुग्गावाला पुलिस ने अवैध चरस की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर,चरस की बरामद….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…