हरिद्वार में होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ने की आशंका को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थों संग स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रणनीति बनाई।
सीसीआर के सभागार में जिले भर के पुलिस अधिकारियों संग बैठक के दौरान डीआईजी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में आने के मद्देनजर पुलिस कप्तान ने यातायात व्यवस्था पर अधिक फोकस किया। उन्होंने शहर से लेकर जिले में डायवर्जन प्लान लागू करने को लेकर मंथन किया, जिसके बाद डायवर्जन को लेकर रायशुमारी बनी।
पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया कि पैदल राहगीरों के लिए अलग प्लान बनाया जाए, जिससे की उन्हें भी दिक्कत न होने पाए। पुलिस कप्तान ने कहा कि यातायात प्लान के दौरान पुलिसकर्मी अपने विवेक से भी कार्य ले सकते हैं। श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात का अधिक दबाव होने पर पुलिसकर्मी लापरवाही न बरतें। बैठक में एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम हिमांशु वर्मा समेत अनेक राजपत्रित अफसर, एसओ एवं इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…