जीआरपी एवं आरपीएफ हरिद्वार-दिल्ली की संयुक्त टीम ने चोरी करने वाले दक्षिण भारत के एक गैंग को दबोचा है।चलती ट्रेन और रेलवे स्टेशनों से यात्रियों का मोबाइल और सामान चोरी करने वाले शातिर गिरोह के 4 सदस्यों को जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. गैंग के सभी सदस्य दक्षिण भारत के रहने वाले हैं, जिसमें एक मां-बेटा भी शामिल है. आरोपियों के पास से पुलिस को 10 लाख से अधिक की कीमत के 42 मोबाइल, 50 हजार से अधिक की नगदी और सोने चांदी के गहने मिले है।गैंग में मां-बेटा भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दस लाख के चोरी किए गए मोबाइल फोन, नगदी और सोने के जेवरात बरामद हुए हैं।
जीआरपी थाने में एम विनय गमूरिही निवासी चेन्नई ने 24 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि शताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या C- 5 में सवार होते समय उनके बैग से करीब 35 हजार की रकम चोरी कर ली गई थी। एसओ जीआरपी अनुज सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर संदिग्धों के चेहरे सामने आए, जिसके बाद जीआरपी ने ट्रेन स्कोर्ट तथा जीआरपी नई दिल्ली को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए।
आपको बता दे एसओ जीआरपी की अगुवाई में एक टीम दिल्ली रवाना हेा गई। रेलवे स्टेशन नई दिल्ली पर जीआरपी ने आरपीएफ एस्कोर्ट कर्मचारियों की मदद से चार आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम तरुण अनिल पुत्र अय्याराव निवासी आंध्र प्रदेश, महेश बाबू, उसकी मां मंगम्मा पत्नी स्वामी नारायण एवं तरुण ओनकम्मा पत्नी प्रभासागास निवासीगण आंध्रप्रदेश बताया। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये, 42 मोबाइल फोन, एक चेन, तीन जोडी पाजेब बरामद हुई। एसओ ने बताया कि आरोपी ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। तीर्थ स्थलों पर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शिकार बना लेते थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी एवं आरपीएफ हरिद्वार-दिल्ली की संयुक्त टीम ने चोरी करने वाले दक्षिण भारत के एक गैंग को गिरफ्तार कर भेजा जैल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…