प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,राज्य में बुधवार को कोरोना के आठ नए मामले मिले, जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत रही है।प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 70 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 38, जबकि हरिद्वार में सात और नैनीताल में छह सक्रिय मामले हैं। पिथौरागढ़ में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 1458 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 1450 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।देहरादून में तीन व हरिद्वार में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चम्पावत, टिहरी व ऊधमसिंह नगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अन्य आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1999 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए। प्रदेश में इस साल कोरोना के 92,747 मामले आए हैं। इनमें से 89,142 (96.11 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमित 275 मरीजों की मौत भी हुई है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…