हरिद्वार के भगवानपुर थाने में वादी अकरम पुत्र गुफरान अली निवासी ग्राम नन्हेडा अनन्तपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि कुछ लड़को द्वारा मेरे आफिस नन्हेडा अनन्तपुर में छत की सीलिंग तोडकर बिजली फिटिंग का सामान लोहा, एल्युमीनियम आदि की चोरी का प्रयास करने लगे तो हमारी आहट सुनते ही वह वहां से भवगानपुर की तरफ भाग जाने के सम्बन्ध में दी गयी, जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 456/2022 धारा 380/511 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना भगवानपुर को दी गयी, प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा हल्का प्रभारी उ0नि0 प्रवीण बिष्ट को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, हल्का प्रभारी उ0नि0 प्रवीण बिष्ट मय हमराहीयान द्वारा घटना स्थल को आने-जाने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज संकलित किये गये तथा क्षेत्र में मुखबिर मामर किये गये। परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1- शोयब पुत्र नईम, 2- वासिद पुत्र नजीर निवासीगण माही ग्रान इमली रोड़ रूडकी कोतवाली सिविल लाईन रूडकी जिला हरिदवार को कस्बा भगवानपुर में पकड़ लिया, पकड़े गये व्यक्ति की शिनाख्त वादी मुकदमा द्वारा की गयी तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभि0गण शोयब व वासिद उपरोक्त को ऑफिस की छत पर चोरी करने का प्रयास के जुर्म धारा 380/511 भादवि के तहत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण सम्बन्धित मु0अ0सं0- 456/2022 धारा 380/511 भादवि
1- शोयब पुत्र नईम निवासी माही ग्रान इमली रोड़ रूडकी कोतवाली सिविल लाईन रूडकी जिला हरिदवार
2- वासिद पुत्र नजीर निवासी माही ग्रान इमली रोड़ रूडकी कोतवाली सिविल लाईन रूडकी जिला हरिदवार
पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 प्रवीन बिष्ट (हल्का प्रभारी पुहाना)थाना भगवानपुर
2- हे0का0प्रो0 युवराज सिंह थाना भगवानपुर
3- का0 601 कुलवीर सिंह थाना भगवानपुर
ऑफिस की छत पर चोरी का प्रयास करने पर….. 02 चोरों को भगवानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जैल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…