चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने गुरुग्राम में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट की गिरफ्तारी के विरोध में सिडकुल स्थित जीएसटी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी को ज्ञापन सौंपा गया।
एसोसिएशन का कहना है कि बीती 18 मई को गुरुग्राम में 15 करोड़ की फंडिंग एक अकाउंट में की गई थी। लेकिन वह अकाउंट फर्जी निकला। आरोप है कि सीजीएसटी विभाग ने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनको कार्यालय में ही बैठा लिया। दोनों को बिना सबूत गिरफ्तार करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश से करीब 35 सीए मौजूद थे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रकरण में कर्मचारियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं कर सकता। इस दौरान सुबोध कुमार जैन, हरि रतूड़ी, गिरीश मोहन, सुमित अग्रवाल, अतुल जिंदल, विभोर शर्मा, हरिंदर गर्ग, पंकज गर्ग, सुधीर शर्मा, अनिल जैन, अनुज अग्रवाल, समीक्षा जैन, अंकुर अग्रवाल आदि सीए मौजूद थे।
चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने गुरुग्राम में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट की गिरफ्तारी के विरोध में सिडकुल स्थित जीएसटी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…