प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 19 नए मामले मिले, जबकि नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत रही। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 77 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 46, जबकि हरिद्वार में आठ व नैनीताल में छह सक्रिय मामले हैं। दो जिलों चम्पावत और पिथौरागढ़ में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से पिछले 24 घंटे में 1712 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 1693 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। देहरादून में सबसे अधिक नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार व टिहरी में तीन-तीन, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व पौड़ी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अन्य छह जिलों चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1944 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। प्रदेश में इस साल कोरोना के 92,739 मामले मिले हैं। इनमें से 89,128 (96.11 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।विदेश यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की सतर्कता डोज को लेकर बड़ी राहत मिली है। ऐसे लोग निर्धारित नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि से पहले ही सतर्कता डोज ले सकेंगे। नई सुविधा कोविन पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है।नौकरी, शिक्षा और कारोबार के मकसद से विदेश की यात्रा करने वाले व्यक्तियों को सतर्कता डोज के लिए तय समय में ढील दी गई है। वह दूसरी खुराक के 90 दिन बाद ही सतर्कता डोज ले सकते हैं। इस संबंध में सभी निजी व सरकारी केंद्र और आइएमए के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेज दिया गया है। कोविन पोर्टल पर भी व्यवस्था कर दी गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…