प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर कम होने लगे हैं। आज मंगलवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, जबकि 22 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, अब राज्य में कोरोना के 69 सक्रिय मामले रह गए हैं।उत्तराखंड राज्य में आज मंगलवार को कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर भी 0.99 प्रतिशत रही। अच्छी बात यह रही है कि 22 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, आज राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।उत्तराखंड में फिलवक्त कोरोना के 69 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 44 मामले हैं। हरिद्वार, नैनीताल और टिहरी में पांच-पांच सक्रिय मामले हैं। वहीं, चार जनपद (बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़) में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी और सरकारी लैब से आज 1207 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1195 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, आज राज्य में कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं।आज सोमवार को देहरादून और नैनीताल जनपद में चार चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चमोली, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक मामले मिले हैं। वहीं, सात जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला।उत्तराखंड के सात जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग) में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, आज विभिन्न जिलों से 1878 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 92720 मामले आए हैं। इनमें 89119 (96.12 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस वर्ष 275 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…