हरिद्वार के भेल में स्थित सीआईएसफ के असिस्टेंट कमांडेट की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आपको बता दे अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के तौर पर सीआईएसफ की भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे दो आरोपी पकड़े गए है।भेल क्षेत्र में बने सीआईएसएफ कैंपस में इन दिनों कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को असिस्टेंट कमांडेंट परमजीत सिंह ने दो युवकों धीरज कुमार पुत्र दाऊ दयाल निवासी सतुपुरा इरादनगर थाना इरादनगर जिला आगरा यूपी और सतेंद्र पुत्र रामहंस निवासी अंडेला रोड धौलपुर थाना सदर जिला धौलपुर राजस्थान को पकड़ लिया।
आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे युवकों ने खुद का ताल्लुक अनुसूचित जनजाति से होना बताकर आवेदन किया था, जिन्हें उम्र और लंबाई में छूट मिलती है। दोनों अभ्यर्थियों के जब जाति प्रमाण पत्र चेक किए गए वह फर्जी पाए गए। आरोप है कि पूछताछ करने पर धीरज कुमार ने अपनी जाति ब्राह्मण ( तिवारी) तथा सत्येंद्र ने अपनी जाति राजपूत (जादौन) बताई। युवकों ने कबूला कि आयु अधिक होने के कारण छूट लेने के लिए उन्होंने जाति प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से अनुसूचित जनजाति के बनाए थे।भेल में स्थित सीआईएसफ के असिस्टेंट कमांडेट की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…