हरिद्वार:-डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कलियर पुलिस को स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने उसके कब्जे से कई लाख की कीमत की स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है।
रविवार को अपने कार्यालय में थानाध्यक्ष कलियर ने बताया कि डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार देर शाम कलियर एसओ टीम तथा एटीडीएफ टीम के कास्टेबल रियाज अली पूरण दानू देशराज भी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि कलियर मेहवद पुल के पास एक व्यक्ति स्मैक के साथ खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 39.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।थानाध्यक्ष कलियर ने बताया कि स्मैक के साथ इकराम पुत्र अशरफ निवासी गांव लादपुर खुर्द कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई लाख रुपये है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक खरीदकर लाया था, जिसे वह बेचने जा रहा था। थानाध्यक्ष कलियर ने बताया कि इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरिक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान सिपाही सोनू कुमार अलियास विनोद कुमार और मनीषा शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…