हरिद्वार की नगर कोतवाली पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस टीम ने हरियाणा से लग्जरी कार लूटकर फरार हुए आरोपी दो सगे भाई रोड़ीबेलवाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए।आपको बता दे पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों को रोककर हथियारों के बल पर लूटने वाले शातिर गिरोह के 2 सदस्यों को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा है. चंडीगढ़ से 3 दिन पहले लूटी गई एसयूवी कार को पंजाब पुलिस की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने पंतदीप पार्किंग क्षेत्र से बरामद किया. साथ ही कार लूट में शामिल रहे पांच आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार देर शाम रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस को सूचना मिली की हरियाणा के थाना बलदेवनगर जिला अंबाला क्षेत्र से लूटी गई कार को लेकर आरोपी पंतद्वीप पार्किंग में पहुंचे हैं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने कार बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। चौकी लाकर की गई पूछताछ में सामने आया कि 19 मई को अरुण कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी शिमला हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ हाईवे पर धारदार हथियार की नोंक पर चार युवकों ने कार लूट ली थी। बताया कि आरोपियों के नाम विकास एवं आशु पुत्रगण मांगेराम निवासी मुनक करनाल हरियाणा है। एक आरोपी विकास खुद को चंडीगढ़ पंजाब का अधिवक्ता बता रहा था और उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। बताया कि आरोपियों को बलदेवनगर थाने से एसआई लालचंद की अगुवाई में यहां पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया।दोनों को लेकर पुलिस टीम हरियाणा रवाना हो गई है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…