प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना के मामले घटने-बढ़ने का क्रम जारी है। आज मंगलवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा देहरादून जनपद में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि नैनीताल में दो मामले मिले हैं। उधर, नौ जिलों में आज कोरोना कोई भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं, आज 39 मरीज स्वस्थ भी हुए है। प्रदेश अब कोरोना के 98 सक्रिय मामले हैं।उत्तराखंड में आज सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर भी 0.70 प्रतिशत रही। वहीं, कोरोना से 39 मरीज स्वस्थ भी हुए है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 98 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून जनपद में सबसे अधिक 61 और हरिद्वार में 13 सक्रिय मामले हैं। नैनीताल में दस, अल्मोड़ा में छह, पौड़ी और उत्तरकाशी में तीन, टिहरी और ऊधम सिंह नगर में कोरोना के एक एक मामले सक्रिय हैं। वहीं, पांच जिलों (बागेश्वार, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग) में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं हैं।देहरादून में आज सबसे अधिक आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में दो, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।आज राज्य के नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2201 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 92647 मामले आए हैं। इनमें 89026 (96.09 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…