हरिद्वार के बहादराबाद थानां क्षेत्र में दिल्ली के यात्री के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आपको बता दे इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसका हरिद्वार पुलिस ने संज्ञान लिया था,उसी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर दिल्ली के यात्री के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. इस घटना के बाद पीड़ित को दिल्ली लौट गया था. लेकिन मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो में साफ दिख रहा था कि कुछ लड़के एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रह है।
इस वीडियो की जांच का जिम्मा उप निरीक्षक अकरम अहमद को दिया गया था. पुलिस की जांच में सामने आया कि बडेड़ी राजपूताना चौकी शांतरशाह नेशनल हाईवे पर स्थित गंगा ढाबे पर मौजूद लड़कों का यह वीडियो है. जांच में पता चला कि दिल्ली के लोग ढाबे पर कार खड़ी करके उस पर पानी डाल रहे थे, तभी उनका ढाबे के मालिक से विवाद हो गया और यह विवाद मारपीट में बदल गया।ढाबे पर काम करने वाले कुछ युवकों ने मालिक के फेवर में आकर दिल्ली के युवक के साथ मारपीट की. इस दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली के यात्री के साथ मारपीट की वीडियों सोशल मीडिया वायरल होने पर…..बहादराबाद पुलिस ने वायरल वीडियों के आधार पर पांच लोगों को किया गिरफ्तार….
गिरफ्तार अभियुक्त गण
(1) सोनू पुत्र फारुख निवासी बडेडी राजपूताना थाना बहादराबाद उम्र 23 वर्ष
(2) रियाज पुत्र फैयाज निवासी उपरोक्त
(3) तनवीर पुत्र इंतजार निवासी उपरोक्त
(4) जाकिर पुत्र इंतजार निवासी उपरोक्त
(5) जुगनू पुत्र राजा निवासी उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीममें,
नितेश शर्मा थाना प्रभारी बहादराबाद हरिद्वार। उप निरीक्षक अकरम अहमद चौकी शान्तरशाह। कॉन्स्टेबल दिनेश चौहान,सुशील चौहान,सुनील कुमार,शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…