हरिद्वार जनपद में बीते एक महीने से अवैध निर्माणों और बिना पास कराए काटी जा रही कॉलोनियों के खिलाफ एचआरडीए ने अपना डंडा चल रखा है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के आदेश पर मंगलवार को भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर कार्यवाही को लगातार जारी रखते हुए कार्यवाही की।
हरिद्वार में बीते कुछ वर्षों में धड़ल्ले से न केवल अवैध कॉलोनियां काटी गई, बल्कि अवैध निर्माण भी काफी तेजी से हो रहा है, लेकिन अब हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने इन अवैध निर्माणों पर शिकंजा कस लिया है. प्राधिकरण की टीम ने श्यामपुर, बहादराबाद, रानीपुर और कनखल क्षेत्र में भी अवैध कॉलोनियों पर सिलिंग की कार्रवाई की।एचआरडीए की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में बिना नक्शे के बनाई जा रही सात दुकानों और एक मकान को सील कर दिया. इसके साथ बहादराबाद क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही तीन बड़ी कॉलोनियों पर भी कार्रवाई करते हुए इन्हें सील किया है. इसके अलावा सलेमपुर में अवैध रूप से काटी जा रही एक कॉलोनी वह एक निर्माण को सील किया है।सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हरिद्वार में कहीं भी अवैध निर्माण न हो. न ही अवैध रूप से कोई कॉलोनी काटी जाए. हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ये कार्रवाई आगे की जारी रहेगी।
हरिद्वार,रुड़की विकास प्राधिकरण ने कार्यवाही करते हुए…..अवैध क्लोनियों और निर्माणों पर सीलिंग कि कार्यवाही कर 7 दुकानों और एक मकान को किया सील…..

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,