हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस कामयाबी हाथ लगी पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो हरियाणा से आकर हरिद्वार में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे. इन चोरों ने 2 सप्ताह पहले ज्वालापुर स्थित एक बैंक में सेंधमारी की थी. जहां ये तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहे थे, लेकिन तब वे यहां से एक मोबाइल जरूर ले उड़े थे. अब पुलिस ने इनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है. इन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती एक मई की रात सहकारी बैंक ज्वालापुर की दीवार तोड़ अज्ञात चोर बैंक में घुसे थे. पुलिस को बैंक मैनेजर विपुल चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि इन चोरों ने बैंक में रखा लॉकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वे उसे तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए. चोरों ने रात भर तसल्ली से बैंक की तमाम कड़िया खंगाली, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला. आखिर में वे बैंक में रखे एक सैमसंग मोबाइल को चुरा ले गए।तहरीर के आधार पर पुलिस की एक टीम को चोरों की धरपकड़ के लिए लगाया गया. मोबाइल सर्विलेंस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहला सुराग मिला. जिसमें पता चला कि चोर हरियाणा नंबर की गाड़ी से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. 15 मई को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हरियाणा नंबर की जिस गाड़ी की तलाश है वह क्षेत्र में दोबारा देखी गई है।ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जैल….
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जैल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…