प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना के मामले घटने-बढ़ने का क्रम जारी है। रविवार को कोरोना संक्रमण दर फिर एक प्रतिशत से ऊपर 1.41 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रदेश के कोरोना के 13 नए मामले मिले हैं। जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए हैं।
कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वर्तमान में कोरोना के 117 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 75, नैनीताल में 13 व हरिद्वार में 12 सक्रिय मामले हैं। वहीं, प्रदेश के पांच जनपदों में सक्रिय मामले इकाई की संख्या में और पांच में शून्य हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 919 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। जिनमें 906 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 11 लोग संक्रमित मिले हैं। टिहरी गढ़वाल व ऊधमसिंह नगर में भी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इस साल प्रदेश में कोरोना के 92624 मामले आए हैं। जिनमें 88986 (96.07 प्रतिशत) स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…