हरिद्वार में इन दिनों चार धाम यात्रा के चलते यात्री सीजन चल रहा है सीजन के दौरान हरिद्वार में जेबकतरे भी सक्रिय हो जाते हैं हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने गंगा घाटों पर जेब काटने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जेब काटने में प्रयुक्त होने वाले कटर बरामद किए गए हैं। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने रोडीबेलवाला के सुलभ कॉम्पलेक्स के पास झुग्गी झोपड़ी में मौजूद तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से कटर बरामद हुए। चौकी लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अफजल अहमद निवासी ग्राम बखीरा पो. खलीलाबाद थाना लडवा महुवा जिला बस्ती यूपी हाल निवासी शौचालय के पास झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला, निखिल निवासी खरखौदा थाना मेरठ जिला मेरठ हाल लालजीवाला कबाड़ी बस्ती रोड़ीबेलवाला और तूफान निवासी ठोकर नंबर दस बताए। चौकी प्रभारी ने दावा कि आरोपी जेब काटने की नीयत में थे। बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने गंगा घाटों पर जेब काटने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जैल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…