प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में घटने बढ़ने का क्रम जारी है। आज कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। वहीं, 35 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, राज्य में अब 100 सक्रिय मामले हैं।उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना के 18 नए मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर भी 0.78 प्रतिशत रही। वहीं, 35 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।उत्तराखंड में फिलवक्त कोरोना संक्रमण के 100 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 56 और हरिद्वार में 13 सक्रिय मामले हैं। नैनीताल और पौड़ी में छह छह मामले सक्रिय हैं। उधमसिंह नगर में पांच और अल्मोड़ा में चार सक्रिय मामले हैं। वहीं, चमोली और उत्तरकाशी में तीन तीन सक्रिय मामले हैं। टिहरी गढ़वाल में दो, बागेश्वर और चंपावत में एक एक सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 2313 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 2295 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज राज्य में कोरोना के 18 नए मामले मिले हैं।आज देहरादून जनपद में सबसे अधिक 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में तीन, जबकि नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक एक मामले मिले। वहीं, आठ जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला।उत्तराखंड के आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2421 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 92551 मामले आए हैं। इनमें 88937 (96.10 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक कोरोना से इस वर्ष 275 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…