तनवीर अली हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने को लेकर के प्रशासन का चला डंडा, व्यापारियों और प्रशासन के बीच थोड़ी-बहुत नोकझोंक के बीच अभियान जारी
खबर हरिद्वार से जहां पर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आता दिखा, हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया जिसमें भारी पुलिस बल के साथ साथ एसडीम हरिद्वार और आला अधिकारी मौजूद थे अतिक्रमण हटाने के दौरान जहां प्रशासन और व्यापारियों में नोकझोंक होती दिखी तो कई व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए इस अभियान में मदद भी की
वही व्यापारी नेताओं संजीव नैयर ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं कर रखा है जो लोग दूसरे शहरों से यहां आ रखे हैं उन लोगों ने ही अतिक्रमण कर रखा है प्रशासन और हमारे द्वारा व्यापारियों को नोटिस और एलाउंसमेंट के द्वारा अवगत करवा दिया था कि जिस ने अतिक्रमण कर रखा है वह हटा दें और व्यापारी पूरा सहयोग कर रहे हैं
वहीं एसडीएम हरिद्वार ने कहा कि हमने पूर्व में सभी व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दे दिया था और आज हम अतिक्रमण को हटा रहे हैं और इस अभियान को शक्ति से पूरा किया जाएगा वही अतिक्रमण दोबारा से ना हो इसकी भी योजना हमने बनाई है।
पूर्व में भी धर्मनगरी हरिद्वार के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन के द्वारा चलाया गया था पर चंद दिनों के बाद ही, फिर से लोगों द्वारा जगहों पर कब्जा लिया जाता हैं क्या प्रशासन व्यापारियों को समझाने में नाकाम रहते हैं या दोनों की मिलीभगत से अतिक्रमण होता है पर चाहे कुछ भी हो आम जनता को इस अतिक्रमण के होने से जो यातायात में आसुविधाएं पैदा होती है उसको धर्मनगरी हरिद्वार के लोग और यहां पर आने वाले यात्री प्रतिदिन भुगत ते हैं

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…