प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आकड़ें,
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 21 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 103 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92421 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1711 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
चार जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 11, नैनीताल में चार, अल्मोड़ा में दो, हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिला कर अब तक 88819 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। 10 जिलों में 103 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.10 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.04 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आकड़ें,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…