पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कितने मामले आए सामने,कोरोना संक्रमण लगातार हो रही है बढ़ोत्तरी,कहाँ मिलें कितने मरीज,कितने हुए ठीक, देखें आकड़ें,
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दर में अब बढ़ोतरी हो रही है। कल तकरीबन दो माह बाद संक्रमण दर बढ़कर दो प्रतिशत के करीब पहुंच गई। यह 1.82 प्रतिशत दर्ज की गई है। इधर, प्रदेश में कोरोना के 23 नए मामले मिले और 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
प्रदेश में इसवक्त कोरोना के 115 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 83, जबकि नैनीताल में आठ और हरिद्वार में सात सक्रिय मामले हैं। दो जिलों पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 1264 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1241 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देहरादून में सबसे अधिक 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में तीन, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, नैनीताल व टिहरी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अन्य सात जिलों चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2209 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैैं।
इस साल प्रदेश में कोरोना के 92,462 मामले मिले हैं। इनमें से 88,844 (96.09 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन हालात में लापरवाही बरती गई तो आने वाले दिनों में संक्रमण और भी बढ़ सकता है। यद्यपि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता कर दी गई है, पर लोग इसका पालन कर नहीं रहे।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कितने मामले आए सामने,कोरोना संक्रमण लगातार हो रही है बढ़ोत्तरी,कहाँ मिलें कितने मरीज,कितने हुए ठीक, देखें आकड़ें,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…