प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना के मामले घटने-बढ़ने का क्रम जारी है। कुछ दिन की राहत के बाद आज सोमवार को फिर एक बार कोरोना के नए मामलों में हल्की वृद्धि हुई है।
प्रदेश में आज सोमवार को कोरोना के 18 नए मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर भी 1.04 प्रतिशत रही। अच्छी बात ये है कि 21 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
प्रदेश में इसवक्त कोरोना के 103 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 67 और नैनीताल में 12 सक्रिय मामले हैं। वहीं, तीन जिलों पिथौरागढ़, टिहरी व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1729 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1711 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज राज्य में कोरोना के 18 नए मामले मिले हैं।
देहरादून में सबसे अधिक ग्यारह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में चार, अल्मोड़ा में दो व हरिद्वार में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
वहीं, नौ जिलों पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2223 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 92421 मामले आए हैं। इनमें 88819 (96.10 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…