प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को राज्य में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
कोरोना संक्रमण 0.49 प्रतिशत रही। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या भी फिर बढ़कर सौ के पार पहुंच गई है। फिलवक्त कोरोना के 102 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 67 मामले हैं।
हरिद्वार में 14, नैनीताल में 10, चमोली व ऊधमसिंह नगर में तीन, उत्तरकाशी में दो और बागेश्वर, चंपावत व पौड़ी गढ़वाल में एक-एक सक्रिय मामले हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी गढ़वाल में कोई सक्रिय मामला नहीं है।
शनिवार को देहरादून में सबसे अधिक छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि 10 जिलों चमोली, पौड़ी, चंपावत, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व टिहरी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है।
बता दें कि प्रदेश में इस साल कोरोना के 92394 मामले आए हैं। इनमें से 88793 (96.10 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…