हरिद्वारःउत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मन्त्री रेखा आर्य ने ज्वालापुर के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गेहूं की नमी को भी परखा. साथ ही संबंधित अधिकारियों से क्रय केंद्र में होने वाली परेशानियों के बारे में भी जाना. इसके अलावा उन्होंने मौके पर काम कर रहे मजदूरों की समस्याओं को भी सुना.
राजकीय गेहूं क्रय केंद्र ज्वालापुर के औचक निरीक्षण पर पहुंची मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को बरसात में पानी भरने की समस्या को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण में वह देखना चाहती थी कि किसानों ने कितना गेहूं यहां पर विक्रय किया है. साथ ही क्रय केंद्र की ओर से कितना गेहूं खरीदा गया है, लेकिन यहां आकर पता चला कि किसानों को सरकार से निर्धारित गेहूं मूल्य से कई गुना अधिक मूल्य बाजार में मिल रहा है.
यही वजह है कि किसान क्रय केंद्र की ओर रुख नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी बात है कि उन्हें बाहर अच्छा मूल्य मिल रहा है. यही कारण है कि किसी भी किसान ने अभी तक इस सरकारी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं नहीं बेचा है. अधिकारी गेहूं खरीदने के लिए तैयार हैं. यदि बाजार में गेहूं के भाव गिरते हैं तो क्रय केंद्र पर किसान अपना गेहूं बेच सकते हैं.
गेहूं खरीद का काम जून के अंत तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस केद्र पर जलभराव सबसे बड़ी समस्या है. जिसके लिए संबंधित अधिकारी को इसका निस्तारण करने के निर्देश दे दिए गए हैं. इस केंद्र से पूरे जिले को गेहूं, चावल और चीनी सप्लाई की जाती है. इस कारण इसका ठीक होना सबसे ज्यादा जरूरी है.

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…