हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवक का कुछ परिचितों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उनके बीच चाकूबाजी हुई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आपको बता दे युवक का नाम राजू है। चाकू लगने से उसकी मौत हुई है। परिजन खुद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है कि वो कौन से युवक थे कि जिससे युवक का झगड़ा हुआ था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेेकर कोतवाली पहुंच गए थे।ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती में चाकू से गोदकर युवक की हुई हत्या….आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का पुलिस ने कर रही दावा…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…