तनवीर अली हरिद्वार।
सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़,4 युवतियों सहित 7लोगों को किया गिरफ्तार।
हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी की टीम ने हरिद्वार के पास इलाके गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 युवतियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पॉश इलाके में चल रहा सेक्स रैकेट जस्ट डायल के माध्यम से पूरे होटल को लीज पर लेकर संचालित किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं एसओजी की टीम ने हरिद्वार के पास इलाके गोविंदपुरी स्थित डिवाइन गंगा होटल पर छापेमारी की टीम ने 4 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया। फोन के माध्यम से लगातार होटल की संचालिका से लड़कियां उपलब्ध कराने के बारे में बातचीत चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में होटल से ही सेक्स रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली के साथ तीन अन्य युवतियां व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक कनखल एक जमालपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जिनसे पूछताछ चल रही है। धर्मनगरी हरिद्वार में हुई छापेमारी की कार्यवाही में पकड़े गए सेक्स रैकेट से जहां धर्म नगरी शर्मशार हुई है वही अब पुलिस प्रशासन इन्हें सजा देने के लिए पकड़े गए लोगों से और जानकारी जुटा रहा है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…