तनवीर अली हरिद्वार।बिजली कटौती के चलते व्यापारियों ने दिया ज्ञापन।
हरिद्वार में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ज्वालापुर और शिवालिक नगर के व्यापारियों ने रोशनाबाद स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। अफसर का घेराव कर आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि कोरोना के दो साल बाद व्यापार जैसे ही पटरी पर लौटने लगा तो अघोषित बिजली कटौती ने व्यापार को प्रभावित करना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि जल्द कटौती बंद न की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।
ज्वालापुर व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि एक महीने से निरंतर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे व्यापारी वर्ग का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। बिजली कटौती के साथ पानी की किल्लत भी पैदा हो रही है।
शहर व्यापार मंडल संरक्षक रवि धींगरा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने कहा कि अगर बिजली कटौती की वजह से व्यापारी का व्यापार चौपट होगा तो फिर बिजली दफ्तर भी नहीं चलने दिए जाएंगे। व्यापारी सदैव प्रत्येक सरकारी विभाग का सहयोग करता है। लेकिन विभाग आम जनता के सहयोग करने में कभी सक्रिय भूमिका नहीं निभाते हैं।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…