प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,
उत्तराखंड में आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के 24 मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, आज 27 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। वहीं, राज्य में 80 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 80 है। वहीं दूसरी ओर, रिकवरी रेट 96.13 पर पहुंच गया है।
आज उत्तराखंड में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 27 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, कोरोना से आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। आज कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत रही।
राज्य में कोरोना के 80 सक्रिय मामले हैं। राज्य में एक बार कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून जनपद में सबसे अधिक 46 कोरोना के मामले हैं, जबकि हरिद्वार में 22 मामले सक्रिय हैं। नैनीताल में पांच एक्टिव केस हैं। चमोली में दो मामले हैं। वहीं पांच जिलों (बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिले) में एक-एक सक्रिय मामले हैं।
उत्तराखंड के चार जिलों ( अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी ) में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में निजी और सरकारी लैब से 1685 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इन में 1661 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 24 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आज बुधवार को 2374 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। इस वर्ष राज्य में कोरोना के 92352 मामले आए हैं। इनमें 88775 (96.13 प्रतिशत) लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस वर्ष अब तक राज्य में कोरोना से 275 (0.30 प्रतिशत ) मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…