ट्रक चुरा कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार – दो मोटर चोर भी पुलिस गिरफ्त में।
दो अलग अलग मामलों में भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकर से भरा ट्रक चुरा कर बेचने ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने धर दबौचा है। तो दूसरी ओर दो मोटर चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान एस०पी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि ट्रक स्वामी सरवण कुमार निवासी भगवानपुर ने थाना भगवानपुर में तहरीर देकर बताया की दो युवक उसका ट्रक संख्या यु के 06 सी ए 9234 जो की चोकर की 300 बोरी से भरा था मन्दिर के पास इमली रोड से चुरा कर फरार हो गये है पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो तुरन्त पुलिस हरकत में आयी और बार्डर एवं समस्त चौराहों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। खानपुर चौक पर पुलिस ने चोरी किए ट्रक को रोका और चैकिंग की तो ट्रक में 300 बोरी चोकर भरी हुई थे। पुलिस ने ट्रक चला रहे दिनेश पुत्र अतर सिंह निवासी मौहल्ला क्रष्ण नगर जिला फिरोजाबाद व साथ में बैठे दुसरे साथी गौरव पुत्र भोपाल निवासी सूरज नगर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश ने बताया की पंजाबी ढाबा भगवानपुर में गौरव से मेरी मुलाकात हुई ज्यादा पैसा कमाने के लालच में आकर हमने ट्रक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वहीं दूसरी ओर मोटर चोरी की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो अभियुक्त आकाश व राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया अभियुक्तगणों के पास से पुलिस ने एक मोटर भी बरामद किया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…