पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जीआरपी द्वारा कुली,वेंडरों, अटैन्डैन्टो एवं बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान लगातार है जारी…..
जीआरपी द्वारा कुली,वैन्डरो,अटैन्डैन्टो एवं बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेशनुसार उत्तराखंड* के समस्त जनपदों में बाहरी श्रमिकों, किरायेदारों,कुली,वैन्डरो,अटैन्डैन्टो आदि का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री अर्पण यदुवंशी ,पुलिस अधीक्षक रेलवेज महोदय के द्वारा जीआरपी क्षेत्रांतर्गत सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज महोदया सुश्री अरुणा भारती के निर्देशानुसार आज अभियान क्रम में रेलवे-स्टेशनों पर कार्यरत एवं ट्रेनों में अटैन्डैन्टो आदि कार्य करने वाले व्यक्तियों की सत्यापन की कार्यवाही थाना जी0आर0पी0देहरादून,हरिद्वार, लक्सर व काठगोदाम द्वारा की गई ,जिसमे कुल 175 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान सभी कुली,वैन्डरो,अटैन्डैन्टो,टैक्सी यूनियन एवम् रेलवे क्षेत्रांतर्गत कार्य करने वालो को बताया कि जिनके द्वारा सत्यापन नही कराया है, वह आगामी 10 दिवस के भीतर अपना सत्यापन करवा लें अन्यथा उन के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…