हरिद्वार:-पूरे हरिद्वार में धूमधाम से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की 131वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी क्रम में आज समाज सेवी राजवीर सिंह कटारिया और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार के साथ सैकड़ों साथियों ने कलेक्ट्रेट चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई।

राजवीर सिंह कटारिया और सुशील कुमार ने कहा की बाबा साहेब ने भारत की आजादी की लड़ाई के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई। संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती हर साल की तरह इस साल भी देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी।14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस साल 131वीं जयंती मनाई जाएगी।बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी ने भारत की आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई। इस मौके पर सुशील कुमार राजवीर सिंह कटारिया शेखर कटारिया रविन्द्र कटारिया अशोक कटारिया नीटू पाल सतीश कटारिया आजीत रवि कुमार प्रवीण आदि शामिल रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,