तनवीर अली हरिद्वार।माहे रमजान के दूसरे जुमा की नमाज हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत तथा शांतिपूर्ण ढंग से की गई अदा।
हरिद्वार’–माहे रमजान के दूसरे जुमा की नमाज हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत तथा शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस दौरान मुस्लिमों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाजे जुमा अदा की तथा अल्लाह ताला से देश व प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि तथा अमन-चैन कायम रखने की दुआएं मांगी। आपको बता दे माहे रमजान की फजीलतों को कुरान में अल्लाह ताला फरमाते हैं कि ऐ ईमान वालों तुम पर एक माह के रोजे फर्ज (अनिवार्य) किए गए, जैसा कि तुमसे पहली उम्मतों पर रोजों को फर्ज किया गया था, ताकि तुम मुत्तकी और परहेजगार बनो, जिस प्रकार इंसान के रूह का रोजा होता है उसी तरह बदन के हर एक अंग का भी रोजा होता है। आंख, हाथ, जुबान और पैर सभी का रोजा होता है, जिस्म के जिस हिस्से से बुराई की जाए उसी का रोजा खत्म हो जाएगा।रमजान का पहला असरा रहमत वाला है, जिसमें अल्लाह ताला अपनी रहमत दें भेजता है और दूसरा आसरा मगफिरत का है, जिसमें गुनाहों से तोबा करने का अवसर मिलता है और तीसरा असरा दोजख नर्क से निजात का है।बाद नमाज जुमा के मुस्लिमों ने अल्लाह ताला से देश और प्रदेश में तरक्की और अमन-चैन को कायम रखने और भाईचारा तथा कौम की तरक्की की दुआएं मांगी। जुमे के मौके पर पुलिस द्वारा सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,