मंदिर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र में मंदिर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सचिन कुमार निवासी प्रहलादपुर ने शिकायत देकर बताया कि मंगलवार को पास में ही बने रविदास मंदिर का ताला तोड़कर सामान व धनराशि चोरी कर ली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत चोरों की तलाश शुरू कर दी। एसआई नवीन चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए धरपकड़ के लिए लगाया गया। बुधवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कृषि मंडी गोवर्धनपुर के पास से दो युवकों को चोरी हुए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी शुभम पुत्र जगबीर व मुंदर पुत्र राजाराम निवासी प्रहलादपुर के कब्जे से चोरी का सभी सामान बरामद हो गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खानपुर संजीव थपलियाल एसआई नवीन चौहान, एसआई लक्ष्मण जोशी, कांस्टेबल अजीत तोमर अनिल चालक कुलदीप होमगार्ड आनन्द आदि शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…