प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के चार नए मामले मिले हैं। जबकि 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही है।
प्रदेश में इसवक्त कोरोना के 61 सक्रिय मामले हैं। हरिद्वार में सबसे अधिक 35 व देहरादून में 14 सक्रिय मामले हैं। जबकि सात जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी व ऊधमसिंहनगर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 2049 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 2045 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में तीन और उत्तरकाशी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
11 जिलों हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व ऊधमसिंहनगर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1615 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 92216 मामले आए हैं। इनमें से 88666 (96.13 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 274 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…