हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वर्तमान समय में कितनी बिजली की मांग है तथा उस मांग के अनुसार कितनी बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर विद्युत विभााग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में विद्युत की मांग आपूर्ति की तुलना में बढ़ी हुई है, जिसे सुव्यवस्थित करने के लिये शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युत आपूर्ति के हिसाब से अलग-अलग कम से कम कटौती करने का रोस्टर बनाया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुये उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक विद्युत की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें । अगर जिस किसी भी क्षेत्र में कटौती या लाइन आदि में व्यवधान का मामला होता है, तो उसकी भी सूचना समय पर विद्युत उपभोक्ताओं को देना सुनिश्चित करें।
विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में विद्युत देयों की वसूली के सम्बन्ध में भी चर्चा की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत देयों की वसूली से सम्बन्धित जो भी विभाग हैं, वे आपस में सामंजस्य बनाते हुये, जो भी विद्युत देयों की वसूली बाकी है, उसे प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित….बिजली की मांग तथा बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में ली विस्तृत जानकारी….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…