हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम को जब सफलता हाथ लगी जब दोनों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रानीपुर क्षेत्र में कांस्टेबल पर कातिलाना हमला करने और कार चोरी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी अपराधी को सीआईयू और रानीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धर दबोचा। गैंग के दो सदस्य पूर्व में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वर्ष 2020 में सलेमपुर पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिस कांस्टेबल विक्रम तोमर ने अपने साथी कांस्टेबल के साथ बुलेट सवार दो युवकों को रोका था। बुलेट सवार दो युवक पास में ही एक चाय की दुकान पर पहुंच गए थे, तभी कांस्टेबल विक्रम तोमर वहां पहुंचा था। उसी दौरान युवकों ने उस पर ईंट से हमला बोलकर बुरी तरह घायल कर दिया था। दूसरे कांस्टेबल के पहुंचने से पहले आरोपी फरार होने में कामयाब रहे थे।
सामने आया था कि दोनों युवक बुलेट चोरी कर लाए थे। बताया कि उसके बाद गैंग ने शिवालिक नगर में कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली थी। बताया कि फरार चल रहे अफजाल निवासी परीक्षितगढ़ मेरठ यूपी पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। बताया कि गुरुवार रात सीआईयू और रानीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पीठ बाजार के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह चोरी की वारदात को अंजाम देने आयाथा। बताया कि आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी एवं आर्म्स ऐक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में कांस्टेबल पर कातिलाना हमला करने वाले… कार चोरी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी अपराधी को….. सीआईयू और रानीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धर दबोचा…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…