कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सिडकुल हरिद्वार में चल रहे फार्मा एंड लैब के एक्सपो समापन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार-:-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने हरिद्वार दौरे के दौरान सिडकुल में चल रहे तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब के एक्सपो के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जहां सिडकुल एसोसिएशन के द्वारा कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने भी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत सम्मान किया आपको बता दें कि आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का हरिद्वार दौरा था जिसके चलते कैबिनेट मंत्री पतंजलि योगपीठ में आयोजित रामकथा में भी प्रतिभा करने के लिए पहुंचे थे जिसके पश्चात हरिद्वार सिडकुल में चल रहे फार्मा एंड लैब के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे जहां दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात कार्यक्रम को विस्तार रूप दिया गया कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के हरिद्वार दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी इंतजाम किए हुए थे बताया जा रहा है कि हरिद्वार से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सीधे ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…