जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार और खनन अधिकारी ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्टोन क्रशर को सीज किया है। छापेमारी के दौरान इब्राहिमपुर क्षेत्र के तीन स्टोन क्रशर पर अधिक अवैध भंडारण जबकि एक स्टोन क्रशर पर उपखनिज का कम भंडारण पाया गया है।
हरिद्वार तहसील के इब्राहिमपुर क्षेत्र में प्रशासन को अवैध खनन और भंडारण की शिकायत मिल रही थी। जिस पर डीएम विनय शंकर पांडेय ने राजस्व और खनन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ शुक्रवार को नायब तहसीलदार गिरीश तिवारी और राजस्व एवं खनन अधिकारी रवि नेगी ने संयुक्त रूप से इब्राहिम क्षेत्र के चार स्टोन क्रशर पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान श्री दुर्गे स्टोन क्रशर पर 6250 टन, श्री गंगे स्टोन क्रेशर पर 7678 टन, श्रीराम स्टोन क्रशर पर 6752 टन अवैध भंडारण पाया गया है, जबकि महावीर स्टोन क्रशर पर नियमानुसार 7500 टन कम उप खनिज का अवैध भंडारण कम पाया गया है। जिसके चलते तहसील और खनन विभाग ने चारों स्टोन क्रेशर को सील कर दिया गया है।
राजस्व एवं खनन अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि चारों स्टोन क्रशर पर करीब 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। बताया कि अवैध खनन और भंडारण किसी भी स्टोन क्रशर पर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…